GST Fake Billing Racket: पंजाब में GST चोरी का पर्दाफाश, फर्जी फर्म बनाकर 22.13 करोड़ की TAX चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

सैंट्रल जीएसटी (GST) अधिकारियों द्वारा की गई विस्तृत जांच में सामने आया कि उक्त फर्म ने बिना किसी वास्तविक व्यापारिक लेन-देन के बड़ी मात्रा में फर्जी बिल जारी किए। इन बिलों के माध्यम से करीब 22.13 करोड़ रुपये का अयोग्य इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) प्राप्त किया गया और अन्य फर्मों को पास किया गया।

Daily Samvad
4 Min Read
GST Bogus Billing Scam
Punjab Government
Highlights
  • इस रैकेट में कई शहरों के लोग जुड़े हैं
  • जालंधर में भी इस रैकेट में लोग शामिल
  • लुधियाना के कई राउंडअप, पूछताछ
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 523 शब्द|📅 15 Mar 2026

डेली संवाद, लुधियाना। GST Fake Billing Racket in Punjab: पंजाब में जीएसटी (GST) चोरी के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। पंजाब के लुधियाना, जालंधर औऱ मंडी गोबिंदगढ़ में व्यापक स्तर पर जीएसटी (GST) चोरी का बड़ा खैल चल रहा है। इसमें कई बड़े कारोबारियों समेत कुछ अफसर भी संलिप्त बताए जा रहे हैं। हालांकि बीच बीच में सेंट्रल जीएसटी और स्टेट जीएसटी (GST) की टीमें कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन जीएसटी चोरी नहीं रुक रही है।

इस बीच पंजाब में जीएसटी (GST) चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सीजीएसटी (CGST) लुधियाना (Ludhiana) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग ने पंजाब (Punjab) के फतेहगढ़ साहिब जिले के औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ में लौहा एवं इस्पात क्षेत्र से जुड़ी एक फर्जी जीएसटी (GST) फर्म का भंडाफोड़ किया है, जो लंबे समय से जाली जीएसटी इनवॉइस जारी कर सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा रही थी।

फर्जी बिल काटे

सैंट्रल जीएसटी (GST) अधिकारियों द्वारा की गई विस्तृत जांच में सामने आया कि उक्त फर्म ने बिना किसी वास्तविक व्यापारिक लेन-देन के बड़ी मात्रा में फर्जी बिल जारी किए। इन बिलों के माध्यम से करीब 22.13 करोड़ रुपये का अयोग्य इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) प्राप्त किया गया और अन्य फर्मों को पास किया गया। इस प्रक्रिया के जरिए जीएसटी व्यवस्था का दुरुपयोग करते हुए बड़े स्तर पर कर चोरी की गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सैंट्रल जीएसटी (GST) जांच टीम ने डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और जीएसटी रिटर्न की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि फर्म का वास्तविक कारोबार बेहद सीमित था, जबकि जीएसटी पोर्टल पर बड़े पैमाने पर लेन-देन दिखाया जा रहा था। इससे अधिकारियों को संदेह हुआ और विस्तृत जांच के बाद पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

एक गिरफ्तार, जांच जारी

मामले में कार्रवाई करते हुए विभाग ने फर्म के मालिक को 12 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस फर्जी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

सीजीएसटी (GST) लुधियाना आयुक्तालय ने कहा कि कर चोरी और फर्जी बिलिंग के मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य जीएसटी प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना और ईमानदार करदाताओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना है।

जालंधर में भी फर्जी बिलिंग

लुधियाना सैंट्रल जीएसटी (GST) के अधिकारियों के मुताबिक इस रैकेट में कई शहरों के लोग जुड़े हैं। मंडी गोबिंदगढ़ और लुधियाना समेत जालंधर से कुछ लोग इस फर्जी बिलिंग नेटवर्क से जुड़े हैं। जालंधर में पिछले दिनों सेंट्रल जीएसटी टीम ने एक कारोबारी को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा दो अन्य से पूछताछ जारी है।

विभाग ने व्यापारियों और उद्योगों से अपील की है कि वे केवल वास्तविक लेन-देन के आधार पर ही जीएसटी इनवॉइस जारी करें और किसी भी प्रकार की फर्जी बिलिंग या कर चोरी से दूर रहें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *