Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Firing in Punjab: पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे पर फायरिंग, दहशत में लोग

    Firing in Punjab: पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे पर फायरिंग, दहशत में लोग

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal18 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Firing in Punjab: पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे पर फायरिंग, दहशत में लोग
    Firing
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, अमृतसर। Firing in Punjab: अमृतसर में देर रात गोली लगने की एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, गोली पूर्व कांग्रेस पार्षद लखनपाल के भतीजे को गोली लगी है। शुरुआत में इसे अज्ञात हमलावर की फायरिंग बताया गया, लेकिन पुलिस जांच में यह मामला एक हादसा निकला। घायल युवक की पहचान सागर के रूप में हुई है, जिसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

    यह घटना 17 मार्च की रात करीब 11 बजे छेहरटा इलाके में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सागर अपनी बहन के साथ घर के बाहर खड़ा होकर कुत्तों को खाना खिला रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक वहां पहुंचा, जिसने हेलमेट पहन रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह पास आया और अचानक सागर पर फायरिंग कर दी, जिससे गोली उसके पेट में जा लगी।

    Amritsar Chheharta Firing
    Amritsar Chheharta Firing

    हमलावर मौके से फरार

    हमलावर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद सागर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    मामले पर जानकारी देते हुए एसीपी शिव दर्शन ने बताया कि शुरुआती जांच में इसे बाहरी हमले का मामला माना गया था। परिवार के सदस्यों ने भी घबराहट में यही बयान दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई है। हालांकि, पुलिस (Police) ने जब गहराई से जांच की, तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

    बेटे के पास लाइसेंसी हथियार

    एसीपी के अनुसार, जांच में सामने आया कि घायल युवक के चाचा के बेटे के पास लाइसेंसी हथियार है। सागर उसी पिस्टल को हाथ में लेकर चेक कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और वह खुद ही उसका शिकार हो गया। पुलिस का कहना है कि यह पूरी तरह से एक दुर्घटनावश हुई घटना है, जिसमें किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता नहीं पाई गई।

    उन्होंने बताया कि परिवार ने शुरू में घबराहट और डर के कारण झूठी जानकारी दी थी, जिससे मामला भ्रमित हो गया। लेकिन तकनीकी और मौके की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे भी जांच कर रही है ताकि सभी पहलुओं को पूरी तरह से स्पष्ट किया जा सके।



















    No related posts.

    Big Breaking News Big News Breaking News Daily News Daily News In Hindi Daily Update Firing Firing In Amritsar Firing In Punjab Hindi News Latest News Latest News In Hindi Punjab Punjab News Punjab news In Hindi Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: कनाडा में पंजाबी छात्र की सरेआम हत्या, युवक को हाईवे पर घेरकर मारी गोलियां
    Next Article Jalandhar News: जालंधर में भाजपा नेताओं का जबरदस्त हंगामा, जमीन पर लेट कर किया प्रदर्शन, जाने वजह
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.