Firing News: शहर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम से निकलते ही बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय चरणप्रीत सिंह निवासी मुल्लांपुर के रूप में हुई है।

Daily Samvad
2 Min Read
Property Dealer Shot Dead in Chandigarh
Punjab Government
Highlights
  • चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या
  • जिम से निकलते ही बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
  • घटनास्थल से 12 खाली खोल बरामद किए
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 18 Mar 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Firing in Chandigarh Sector- 9: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय चरणप्रीत सिंह निवासी मुल्लांपुर के रूप में हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग की

जानकारी के अनुसार, चरणप्रीत सिंह जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी बाइक पर सवार हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई गोलियां उन्हें लगीं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गोली लगते ही वह ड्राइविंग सीट पर ही गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद उनके साथियों ने उन्हें उसी गाड़ी में डालकर PGI Chandigarh ले जाने की कोशिश की, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

Property Dealer Shot Dead in Chandigarh
Property Dealer Shot Dead in Chandigarh

12 खाली खोल बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से 12 खाली खोल बरामद किए गए हैं। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह वारदात हुई, वहां से चंडीगढ़ प्रशासन और एसएसपी कार्यालय महज कुछ मिनट की दूरी पर हैं। सूत्रों के मुताबिक मृतक को पहले से धमकियां भी मिल रही थीं। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *