Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने गैस एजेंसी पर मारा छापा, लोगों की शिकायतें सुनी, अफसरों के खिलाफ कार्ऱवाई के आदेश

    Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने गैस एजेंसी पर मारा छापा, लोगों की शिकायतें सुनी, अफसरों के खिलाफ कार्ऱवाई के आदेश

    Daily SamvadBy Daily Samvad19 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने गैस एजेंसी पर मारा छापा, लोगों की शिकायतें सुनी, अफसरों के खिलाफ कार्ऱवाई के आदेश
    Cabinet Minister Raid
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: पंजाब (Punjab) के पठानकोट में रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिसके चलते हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वीरवार सुबह पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क खुद हालात का जायजा लेने के लिए मैदान में उतरे।

    पंजाब (Punjab)  कैबिनेट मंत्री सुबह करीब 9 बजे कस्बा तारागढ़ तंगोशाह स्थित दीनानगर गैस सर्विस एजेंसी पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर वे हैरान रह गए। एजेंसी के बाहर सैकड़ों लोगों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। अनुमान के अनुसार 300 से 400 लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लोगों ने मंत्री को बताया कि वे सुबह 4 बजे से ही लाइन में खड़े हैं, जबकि कुछ लोग पिछले 2-3 दिनों से लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया।

    कटारूचक्क का गुस्सा फूट पड़ा

    लोगों की परेशानी सुनकर मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर मौजूद एजेंसी के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और कड़ी फटकार लगाई। हैरानी की बात यह रही कि इतनी भीड़ होने के बावजूद एजेंसी पर केवल एक स्टोर कीपर मौजूद था, जबकि अन्य कर्मचारी नदारद थे। इस लापरवाही को देखते हुए मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    मौके पर ही मंत्री ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) राज ऋषि मेहरा को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एजेंसी संचालकों ने लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रखा है और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित गैस एजेंसी मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

    कड़ी कार्रवाई की जाएगी

    इस दौरान मंत्री ने खुद गोदाम की जांच भी करवाई। बताया गया कि स्टोर कीपर गोदाम खोलने में भी आनाकानी कर रहा था, जिसके बाद मंत्री ने चाबी लेकर गोदाम का निरीक्षण करवाया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कालाबाजारी या स्टॉक छिपाने की शिकायत मिली तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राज ऋषि मेहरा ने मंत्री को आश्वस्त किया कि लोगों को परेशान करने वाले गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही स्थिति को सामान्य बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

    सख्त निगरानी रखी जाए

    स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि गैस की आपूर्ति को नियमित किया जाए और एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सख्त निगरानी रखी जाए। उनका कहना है कि रोजमर्रा के जीवन में रसोई गैस एक आवश्यक जरूरत है और इसकी कमी से घरों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। फिलहाल प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिया है, लेकिन अब देखना होगा कि लोगों को राहत कब तक मिलती है।



















    No related posts.

    Food Supply Department Gas Agency Negligence Gas Cylinder Issue India local news Lal Chand Kataruchak Long Queues LPG Gas Shortage Pathankot News Public Complaints Punjab News खाद्य आपूर्ति विभाग गैस एजेंसी लापरवाही गैस सिलेंडर समस्या पंजाब समाचार पठानकोट खबर रसोई गैस किल्लत लंबी लाइनें लाल चंद कटारूचक्क लोगों की परेशानी स्थानीय खबर
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: कनाडा की बड़ी कार्रवाई: पंजाबी मूल के दो गैंगस्टर देश निकाला
    Next Article Gold Silver Price Today: चांदी 13,000 रुपए हुई सस्ती, सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट, जाने आज का रेट
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.