Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Jalandhar News: जालंधर की युवती की संदिग्ध हालात में मौत, बॉयफ्रेंड के घर मिली लाश

    Jalandhar News: जालंधर की युवती की संदिग्ध हालात में मौत, बॉयफ्रेंड के घर मिली लाश

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal22 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: जालंधर की युवती की संदिग्ध हालात में मौत, बॉयफ्रेंड के घर मिली लाश
    Young Woman from Jalandhar Found Dead
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मोहाली के खरड़ में बॉयफ्रेंड (Boyfriend) के घर मे युवती की लाश फांसी के फंदे पर पंखे से लटकी मिली। जानकारी के मुताबिक, वह करीब डेढ़ साल से रिलेशन में थी और जालंधर से बॉयफ्रेंड के पास आई हुई थी।

    रविवार को युवती का शव जालंधर पहुंचा, तो परिजनों ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। युवती के भाई ने कहा कि इस मामले में आरोपी युवराज का हाथ है। दोनों के बीच संबंधों में कुछ अनबन हुई, जिससे आरोपी ने उसे इस कदर मजबूर किया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

    मृतका की पहचान अनामिका के नाम से हुई, जो जालंधर (Jalandhar) के हरदयाल नगर की रहने वाली थी। हालांकि आरोपी के परिवार ने आरोपों को निराधार बताया है। वहीं पुलिस ने धारा-174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    died
    died

    19 मार्च की रात पहुंची युवती

    जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) के हरदयाल नगर की निवासी युवती और आरोपी युवक युवराज के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी और वे एक-दूसरे के काफी करीब थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि 19 तारीख को युवती अपने दोस्त युवराज से मिलने के लिए जालंधर से खरड़ गई थी।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    बताया जा रहा है कि वह रात करीब 11:30 बजे खरड़ स्थित युवराज के आवास पर पहुंची थी, लेकिन अगले ही दिन यानी 20 तारीख को घर के अंदर पंखे से लटकता हुआ उसका शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची खरड़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 174 के तहत कार्रवाई की है, जिससे परिजन नाराज हैं।

    युवक ने मरने के लिए मजबूर किया

    युवती के भाई और अन्य परिजनों का सीधा आरोप है कि उसकी मौत के पीछे युवराज का हाथ है। उनका कहना है कि दोनों के बीच संबंधों में कुछ ऐसी अनबन हुई या युवक ने उसे इस कदर मजबूर किया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिवार का मानना है कि यह महज एक सामान्य आत्महत्या नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरी मानसिक प्रताड़ना छिपी हो सकती है।

    घटना की सूचना मिलते ही खरड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आत्महत्या का मामला मानते हुए धारा 174 के तहत कार्यवाही की है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना गहनता से जांच किए इसे सामान्य मामला करार दे दिया। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    Police
    Police

    प्रशासन से दोबारा जांच की मांग

    इस पूरे मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब आरोपी युवक युवराज की बहन सामने आई। उन्होंने अपने भाई का बचाव करते हुए कहा कि युवराज पूरी तरह निर्दोष है और उस पर लगाए जा रहे आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं।

    पीड़ित परिवार की मांग है कि युवती के फोन कॉल डिटेल्स और घटना से पहले की कड़ियों को जोड़ा जाए। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि उन्होंने फिलहाल उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि परिवार की ओर से कोई नया ठोस सबूत या लिखित शिकायत दी जाती है, तो मामले की जांच पर पुनर्विचार किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।



















    No related posts.

    Friend Yuvraj Jalandhar Jalandhar Girl Accused Jalandhar News Kharar Suicide Police Section 174 आत्महत्या आरोप कार्रवाई जालंधर की युवती दोस्त परिजनों पुलिस मोहाली युवक
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMiddle East War: ईरान ने अमेरिका को पहुंचाया बहुत बड़ा नुकसान? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
    Next Article GST News: टैक्स को लेकर देनी होगी सभी जानकारी, GST रिटर्न फाइलिंग में बड़े बदलाव, यहां पढ़ें
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.