Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - देश - Punjab: अफसर रंधावा केस- पूर्व मंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने CBI जांच को लेकर किया बड़ा ऐलान

    Punjab: अफसर रंधावा केस- पूर्व मंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने CBI जांच को लेकर किया बड़ा ऐलान

    Daily SamvadBy Daily Samvad23 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab: अफसर रंधावा केस- पूर्व मंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने CBI जांच को लेकर किया बड़ा ऐलान
    Amit Shah
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली/अमृतसर। Punjab Amritsar Gagandeep Randhawa Suicide Case: पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा (Gagandeep Singh Randhawa) सुसाइड केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस के सहयोग से मंडी गोविंदगढ़ से उन्हें हिरासत में लिया।

    पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) के डीसीपी रविंदर पाल (DCP Ravinderpal) ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद भुल्लर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट डालकर दावा किया कि उन्होंने खुद सरेंडर किया है। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भुल्लर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है।

    Amit Shah
    Amit Shah

    सीबीआई को केस सौंप दूंगा

    इस बीच, मृतक गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार ने पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति दे दी है। उनकी पार्थिव देह फिलहाल अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। पुलिस अधिकारियों ने परिवार के साथ बंद कमरे में बैठक कर मामले की जांच को लेकर चर्चा की। डीसीपी ने रंधावा का मोबाइल फोन भी जांच के लिए मांगा, यह कहते हुए कि उसमें अहम सबूत हो सकते हैं, लेकिन परिवार ने इसे देने से इनकार कर दिया और मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग दोहराई।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    मामले ने अब राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि पंजाब के सांसद लिखित अनुरोध देते हैं, तो वह इस केस को CBI को सौंपने के लिए तैयार हैं। इसके बाद कांग्रेस के कई सांसदों के साथ-साथ शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी जांच CBI को सौंपने की मांग को लेकर पत्र भेजा है।

    Punjab DM Suicide Death Video
    Punjab DM Suicide Death Video

    अफसर ने किया था सुसाइड

    इस केस में इससे पहले एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें 21 मार्च की सुबह रंधावा अपने घर के आंगन में टहलते नजर आए। फुटेज में वह कुछ देर सोचते हुए दिखाई देते हैं, फिर अचानक सल्फास की गोलियां खाकर पानी पी लेते हैं। इसके बाद उन्होंने मोबाइल पर एक वीडियो बनाकर आरोप लगाया था कि वह मंत्री लालजीत भुल्लर से परेशान होकर यह कदम उठा रहे हैं।

    रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने पहले ही सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। अब गिरफ्तारी के बाद परिवार ने पोस्टमॉर्टम के लिए हामी भर दी है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच जारी है और पूरे प्रदेश की नजरें इस हाई-प्रोफाइल केस पर टिकी हुई हैं।



















    No related posts.

    AAP Leader Arrest Akali Dal Amit Shah Statement Amritsar News Bhagwant Mann Government Breaking News CBI Probe Demand CCTV Footage Congress MPs Gagandeep Randhawa Case India News Laljit Singh Bhullar Arrested police Investigation Political Controversy Punjab News Suicide Case अकाली दल अमित शाह बयान अमृतसर समाचार आत्महत्या केस आप नेता गिरफ्तारी कांग्रेस सांसद गगनदीप रंधावा मामला पंजाब समाचार पुलिस जांच ब्रेकिंग न्यूज़ भगवंत मान सरकार भारत समाचार राजनीतिक विवाद लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार सीबीआई जांच मांग सीसीटीवी फुटेज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: पिछली सरकारों की नाकामी के कारण सांस्कृतिक मेले बंद हो गए थे, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे: भगवंत मान
    Next Article Punjab News: पंजाब में अफसर सुसाइड केस को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का आया पहला बयान
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.