डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि जारी की।
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त जारी की गई, जिसके तहत लगभग 10 लाख लाभार्थी बहनों के खातों में रु203 करोड़ 28 लाख की राशि सीधे भेजी गई। मुख्यमंत्री (Nayab Singh Saini) ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 6 किस्तों में कुल रु1038 करोड़ 5 लाख की राशि जारी की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज ही 15 तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1144 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि भी जारी की गई है। यह राशि 35, 55187 लाभार्थियों के खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है।









