डेली संवाद, चंडीगढ़। Bomb Threat: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ (Chandigarh) में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिए पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
धमकी मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया है। वहीं मौके पर पुलिस टीम थाना-31 प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा की अगुवाई में पहुंच गई और पासपोर्ट ऑफिस की जांच शुरू कर दी गई है।









