Haryana News: सरकारी अस्पतालों के आधुनिकीकरण के लिए CSR साझेदारी पर जोर, 100 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

Muskaan Dogra
2 Min Read
सरकारी अस्पतालों के आधुनिकीकरण के लिए CSR साझेदारी पर जोर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने राज्य के सरकारी अस्पतालों को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के माध्यम से साझेदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में विभागीय अधिकारियों और CSR क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में CSR को केवल वैधानिक दायित्व के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे एक रणनीतिक साझेदारी के रूप में अपनाना चाहिए।

100 करोड़ रुपये के CSR फंड जुटाने का लक्ष्य

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चालू वित्त वर्ष में सरकारी स्वास्थ्य ढांचे को और सुदृढ़ बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये के CSR फंड जुटाने का लक्ष्य रखा जाएगा। इस राशि का उपयोग अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, बुनियादी ढांचे के सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे CSR योगदान को योजना अनुसार प्रभावी तरीके से लागू करें और कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी स्थापित करें ताकि यह फंड अधिकतम लाभ पहुंचा सके।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *