डेली संवाद, जीरकपुर। Sex Racket Busted: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) की ज़ीरकपुर पुलिस ने देह व्यापार (Sex Racket) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पटियाला हाईवे पर स्थित एक होटल में छापा मार देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है।
AK ग्रैंड होटल में छापेमारी
पटियाला (Patiala) हाईवे पर स्थित AK ग्रैंड होटल में पुलिस ने छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने वहां से सात युवतियों को बचाया और इस अवैध धंधे को चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
दरअसल पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि होटल चलाने की आड़ में एक अवैध वेश्यावृत्ति गिरोह चलाया जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए ज़ीरकपुर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया।
छापेमारी के दौरान, होटल से सात युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में पता चला कि इनमें से ज़्यादातर युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। होटल के कर्मचारियों और प्रबंधन से मौके पर ही पूछताछ करने के बाद, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।









