डेली संवाद, फतेहगढ़ साहिब। Bus Accident: पंजाब से बड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। श्रद्धालुओं से भरी बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई है जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई है जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 21 घायल हुए है। घायलों में बच्चों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बैसाखी मेले से वापस लौट रहे थे श्रद्धालु
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले से वापस लौट रहे थे। इस बीच गांव हिम्मतपुरा के पास बस में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टकराकर पलट गई। बस में 40 श्रद्धालु सवार थे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब ले गए। बस को साइड करके टो कर दिया है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।









