Firing in Punjab: पंजाब में व्यापारी पर फायरिंग, 1 करोड़ की फिरौती न देने पर की गोलीबारी

लुधियाना जिले में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने एक आढ़ती की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Daily Samvad
3 Min Read
Firing In Punjab
Highlights
  • लुधियाना में व्यापारी पर हमला
  • फिरौती न देने पर आढ़ती की दुकान पर फायरिंग
  • फिरौती कॉल के 15 दिन बाद हमला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, खन्ना/लुधियाना। Firing in Punjab: पंजाब में एक गोलीबारी होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, लुधियाना (Ludhiana) जिले के पायल क्षेत्र में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने एक आढ़ती की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना रात के समय हुई, जब दो बदमाश अचानक दुकान के बाहर पहुंचे और कई राउंड गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए।

पंजाब में गैंगस्टरों की खुली धमकी, डाक्टर से मांगी 1 करोड़ की फिरौती, नहीं तो गोली मार देंगे

1 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली

गनीमत यह रही कि उस समय दुकान के अंदर मौजूद दो लोग बाल-बाल बच गए और किसी को भी चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार, यह घटना करीब 15 दिन पहले कारोबारी को मिली 1 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी से जुड़ी हुई मानी जा रही है। उस समय व्यापारी को फोन कर भारी रकम की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस (Police) ने पहले ही शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर सिंह सराओ को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान इस केस में गैंगस्टर डोनी बल्ल का नाम भी सामने आया था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, खासकर उन किसानों में जो अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में आए हुए थे।

Firing in Ludhiana
Firing in Ludhiana

हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज

एक कर्मचारी के मुताबिक, हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए।इस घटना के बाद आढ़ती यूनियन भी पीड़ित व्यापारी के समर्थन में सामने आई है। यूनियन के वाइस प्रधान अविनाश प्रीत जल्ला ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

डीएसपी पायल जसविंदर सिंह ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *