डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा है कि पूर्व सीएम और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) एक नंबर के झूठे इंसान है। चन्नी तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर लोगों को गलत जानकारी देते हैं। चन्नी ऐसे नेता बन चुके हैं, जो झूठ बोलने और अफवाह फैलाने में तनिक भी गुरेज नहीं करते हैं।
सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर उन्होंने वंदे भारत का जालंधर (Jalandhar) में स्टॉपेज शुरू करवाया। सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने बताया कि 2 अप्रैल से वंदे भारत का जालंधर (Jalandhar) में स्टॉपेज शुरू हो चुका है, जिसका रेल विभाग द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है।

चन्नी लोगों को गुमराह करने में जुटे
सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) लोगों को गुमराह करने में जुटे हैं। चन्नी ने झूठा बयान दिया है कि वंदेभारत का ठहराव जालंधर (Jalandhar) में नहीं हो रहा है। चन्नी के पास गलत जानकारी है, कम से कम चन्नी रेलवे अफसरों से एक बार पूछ ही लेते। रिंकू ने कहा कि पता नहीं चन्नी झूठ क्यों बोल रहे हैं? हकीकत यह है कि वंदेभारत का स्टापेज आज भी जालंधर में है, वंदेभारत ट्रेन जालंधर में रुकती है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) गलत बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे है, ये बड़ा ही गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। रिंकू ने कहा कि वंदे भारत के ठहराव से न केवल जालंधर बल्कि दोआबा के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि इसके लिए लोग भाजपा और केंद्र सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चन्नी (Charanjit Singh Channi) को झूठ बोलने की आदत पड़ गई है। लोग चन्नी की झूठी बातों में बिल्कुल न आएं। वंदेभारत का स्टापेज जालंधर (Jalandhar) में है और रहेगा।

बरनाला में भी वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज
सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि जालंधर की तरह ही बरनाला में भी वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज है। जिससे माझा और मालवा के लोगों को भी बड़ी राहत मिली है। बरनाला स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का दो मिनट का स्टॉपेज है। रिंकू ने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने फिरोजपुर कैंट–दिल्ली जंक्शन–फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का बरनाला (BNN) स्टेशन पर स्टॉपेज दिया है।









