Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में दसवीं की परीक्षा में विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल

Daily Samvad
3 Min Read
Innocent Hearts Class 10 result
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड ने 2025-26 की सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। 5 विद्यार्थियों ने 99% से अधिक अंक लेकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय का नाम रोशन किया

82 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 152 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक तथा 277 विद्यार्थियों ने 80 % से अधिक अंक हासिल किए। ग्रीन मॉडल टाउन की गौरी दत्ता ने 99.6% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य वर्मा व शांभवी 99.2% लेकर द्वितीय स्थान पर रहे जबकि जाह्नवी सुनेजा 98.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

लोहारां ब्रांच में ईशान्वी गुप्ता 99.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही, एकमजोत संघेरा 99.2% अंक प्राप्त कर के द्वितीय स्थान पर तथा दिवांशी विघा 98.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। कपूरथला रोड में आराध्या अरोड़ा ने 94.6% अंक तथा खुशी बत्रा ने 92.8% प्राप्त किए।

Innocent Hearts Class 10 result
Innocent Hearts Class 10 result

उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी

नूरपुर रोड में हरप्रीत कौर ने 98.6% अंक तथा अर्शप्रीत कौर ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । कैंट जंडियाला रोड से हरगुन कौर ने 91.8% अंक प्राप्त किए। विभिन्न विषयों में 62 विद्यार्थियों ने अधिकतम अंक 100 प्राप्त किए,जिनकी संख्या इस प्रकार है – सोशल साइंस में 7,पंजाबी में 7, मैथ्स में 7, मार्केटिंग में 17, व आई. टी. में 20,अंग्रेजी में 2, हिंदी में 1,साइंस में 1 विद्यार्थी।

प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन) कुमारी शालू सहगल (लोहारां), डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा व श्रीमती जसमीत बक्शी (नूरपुर रोड), श्रीमती सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड) व श्रीमती शीतू खन्ना (कपूरथला रोड) ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई दी। इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *