Amritpal Singh: सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) अभी असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में ही रहेंगे। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आज अंतरिम आदेश जारी कर कहा कि अमृतपाल सिंह से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई असम की जेल में ही की जाएगी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Amritpal Singh
Highlights
  • अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में ही रहेंगे
  • पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दिया अंतरिम आदेश
  • NSA हिरासत 22 अप्रैल को समाप्त
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Amritpal Singh: पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को लकर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतपाल सभी अभी डिब्रूगढ़ जेल में ही रहेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) अभी असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में ही रहेंगे। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आज अंतरिम आदेश जारी कर कहा कि अमृतपाल सिंह से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई असम की जेल में ही की जाएगी।

सरकार ने कोर्ट में सुरक्षा का दिया हवाला

बता दें कि अमृतपाल पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है और पंजाब सरकार ने इसे आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने कोर्ट में सुरक्षा का हवाला देते हुए अपील की थी कि NSA की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दे कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज हैं। सरकार ने हाईकोर्ट में यह भी साफ किया कि NSA हटने के बावजूद उनके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और सभी केसों का ट्रायल चलता रहेगा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *