Punjab News: पंजाब में रेल रोको आंदोलन तीन दिन के लिए स्थगित, किसान यूनियनों ने लिया फैसला

मंडियों में गेहूं खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन का एलान किया था। अब इसे तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Rail Roko Andolan
Highlights
  • रेल रोको आंदोलन तीन दिन के लिए स्थगित
  • गेहूं खरीद शुरू न होने से किसानों में नाराजगी
  • 18 जिलों में पटरियों पर बैठने की योजना रद्द
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में किसानों द्वारा किए जा रहे रेल रोको आंदोलन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रेल रोको आंदोलन को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) की मंडियों में गेहूं खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन का एलान किया था। अब इसे तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि यह फैसला रणनीति के तहत लिया गया है।

प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन

बता दे कि किसान पंजाब के 18 जिलों में पटरियों पर बैठने और ट्रेनों का चक्का जाम करने वाले थे। KMM (किसान मजदूर मोर्चा) और SKM (संयुक्त किसान मोर्चा) के आह्वान पर प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन करना था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

किसान नेताओं का आरोप है कि सरकार और प्रशासन गेहूं की खरीद में जानबूझकर देरी कर रहे हैं। मंडियों में बारदाने (बोरियों) की कमी और लिफ्टिंग न होने के कारण किसान हफ्तों से अपनी फसल लेकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, तो किसान फिर से आंदोलन को तेज करेंगे।

पंधेर ने स्पष्ट किया कि किसान अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो ‘रेल रोको’ आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से फसल पहले ही प्रभावित है लेकिन सरकार खरीद को लेकर गंभीर नहीं दिख रही। मंडियों में गेहूं खराब हो रहा है और कीमतों में कटौती की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *