Jalandhar News: जालंधर के रतन अस्पताल के डाक्टरों पर लगे गंभीर आरोप, अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा

मरीज के परिजन अमरीक सिंह ने भी अस्पताल पर लापरवाही और पैसों की अधिक मांग के आरोप दोहराए हैं। उनका कहना है कि अभी तक मरीज को केवल शुरुआती इलाज दिया गया है, जबकि लगातार भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

Daily Samvad
3 Min Read
Jalandhar Hospital Controversy
Highlights
  • रतन अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया
  • बुजुर्ग महिला मरीज के इलाज में लापरवाही
  • इलाज के नाम पर पैसों की मांग कर रहा था
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में स्थित रतन अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है, जहां एक बुजुर्ग महिला मरीज के इलाज को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले। मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, मरीज गुरदेव कौर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ ही समय बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने Ayushman Bharat Yojana के तहत इलाज की बात की, तो अस्पताल का रवैया बदल गया। उनका दावा है कि मरीज पहले सामान्य स्थिति में थीं और बातचीत कर रही थीं, यहां तक कि उन्होंने खाने की इच्छा भी जताई थी।

इलाज के नाम पर पैसों की मांग

जालंधर (Jalandhar) में अस्पताल के बाहर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल लगातार इलाज के नाम पर पैसों की मांग कर रहा था। उनके अनुसार, जैसे ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड का उपयोग करने की बात कही, कुछ ही मिनटों के भीतर मरीज को अचानक वेंटिलेटर पर डाल दिया गया। परिवार का आरोप है कि यह सब पैसे वसूलने या सरकारी योजना से बचने के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं दूसरी ओर, अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) नरिंदर कुमार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि मरीज की हालत पहले से ही बेहद गंभीर थी और उन्हें जालंधर के कई अस्पतालों से रेफर किया गया था। अस्पताल के मुताबिक, मरीज के दिल से संबंधित जांच में NT-proBNP स्तर लगभग 35,000 पाया गया, जो सामान्य स्तर से कई गुना अधिक है और गंभीर हृदय समस्या का संकेत देता है।

Jalandhar Hospital Controversy News
Jalandhar Hospital Controversy News

अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मरीज को कार्डियक अरेस्ट आया था और उनका इलाज मेडिकल स्थिति के अनुसार ही किया जा रहा था। PRO ने कहा कि इलाज को लेकर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं और अस्पताल ने किसी प्रकार की लापरवाही या गलत मंशा से कोई कार्य नहीं किया है।

इस बीच, मरीज के परिजन अमरीक सिंह ने भी अस्पताल पर लापरवाही और पैसों की अधिक मांग के आरोप दोहराए हैं। उनका कहना है कि अभी तक मरीज को केवल शुरुआती इलाज दिया गया है, जबकि लगातार भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *