डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में घर पर फायरिंग हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के अमृतसर (Amritsar) जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं, जो घर के मुख्य गेट पर आकर लगीं।

घर को निशाना बनाया
जानकारी अनुसार यह घटना नगर काउंसिल चुनाव से जुड़ी हो सकती है। जिस घर को निशाना बनाया गया, उसका संबंध आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरिंदर सिंह सोनू से बताया जा रहा है, जो वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। बताया गया है कि उन्हें पहले भी चुनाव न लड़ने को लेकर धमकियां मिल चुकी थीं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
फोन कॉल के माध्यम से उन्हें डराने की कोशिश की गई थी। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









