Punjab News: पंजाब पुलिस के DSP की गोली लगने से मौत, महकमे में मचा हड़कंप

पंजाब (Punjab) में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में तैनात डीएसपी की गोली लगने से मौत हो गई है मृतक की पहचान योगेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है

Muskaan Dogra
1 Min Read
Firing In Punjab
Highlights
  • एंटी-नारकोटिक्स DSP की गोली लगने से मौत
  • मृतक की पहचान योगेश कुमार शर्मा के रूप में हुई
  • सीने में लगी गोली, फगवाड़ा स्थित सरकारी आवास में घटना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पंजाब पुलिस के DSP की गोली लगने से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में तैनात डीएसपी की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान

DSP योगेश कुमार शर्मा
DSP योगेश कुमार शर्मा

के रूप में हुई है।

 

सीने में लगी गोली

बताया जा रहा है कि योगेश फगवाड़ा स्थित अपने सरकारी आवास पर गोली साफ कर रहे थे और इस दौरान गोली उनके सीने में लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या गलती से गोली चलने से उनकी जान गई। यह घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है। उस समय डीएसपी योगेश कुमार अपने परिवार के सदस्यों, पत्नी, माता-पिता, बेटा और बेटी के साथ घर पर ही मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *