Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, रिश्वत लेते इंस्पेक्टर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Vigilance Bureau Arrested Inspector while Accepting Bribe
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान थाना डिवीजन नंबर 4, लुधियाना में एस.एच.ओ. (Ludhiana SHO) के रूप में तैनात इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को नूरवाला रोड, लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Call Recording: किसी की कॉल रिकॉर्ड करने वाले हो जाएं सावधान! जाना पड़ सकता है जेल, कोर्ट ने लिया फैसला

रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता के पुत्र को डिवीजन नंबर 4, लुधियाना में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह अपने बेटे से मिलने थाना डिवीजन नंबर 4, लुधियाना गई, तो उसके बेटे ने बताया कि पुलिस ने उसे बेरहमी से पीटा है और उसकी सोने की अंगूठी तथा चांदी का ब्रेसलेट भी अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस संबंध में आरोपी इंस्पेक्टर ने सोने की अंगूठी और चांदी का ब्रेसलेट वापस करने के लिए 35,000 रुपये की रिश्वत मांगी, लेकिन शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

Bribe
Bribe

30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो, लुधियाना से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *