डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में कारोबारियों से फिरौती मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन गैंगस्टरों द्वारा लोगों को फोन कर उनसे फिरौती मांगी जा रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि कारोबारी से मांगी 1 करोड़ रंगदारी मांगी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में कारोबारी से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। लुधियाना में कारों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक व्यक्ति को विदेशी नंबर से धमकी देने का मामला सामने आया है।

1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी
न्यू जनता नगर के निवासी राकेश कुमार, जो गिल रोड स्थित कमल ऑटो फील्ड्स के नाम पर गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करते हैं, ने शिकायत दी कि 18 अप्रैल 2026 से उनके मोबाइल नंबर पर +351927361380 से कॉल आ रही थी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
फोन पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद राकेश ने तुरंत थाना शिमलापुरी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने कहा कि कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। फिलहाल पीड़ित और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।










