Punjab News: पंजाब में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा और हथियार बरामद

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक संगठित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह सीमा पार पाकिस्तान से संचालित हो रहा था। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Amritsar Commissionerate Police busts a cross-border drug and arms smuggling module
Highlights
  • पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
  • तीन तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा और हथियार बरामद
  • आरोपी स्थानीय हैंडलर के रूप में तस्करी में सक्रिय थे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) कमिश्नरेट पुलिस ने एक संगठित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह सीमा पार पाकिस्तान से संचालित हो रहा था। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी

पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 915 ग्राम आईसीई यानी मेथामफेटामाइन, पांच पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और ड्रग्स तथा अवैध हथियारों के वितरण के लिए स्थानीय हैंडलर के रूप में काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस मामले में अमृतसर के गेट हकीमा थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का लक्ष्य है कि इस गिरोह से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचकर इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाए।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *