Jalandhar News: पराली से लदी ट्रॉली में लगी आग, ड्राइवर समेत 3 लोगों ने कूदकर बचाई जान

Daily Samvad
2 Min Read
Trolley filled with stubble catches fire
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के पठानकोट चौक स्थित एक अस्पताल के बाहर गुरुवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। ट्रॉली में सवार तीन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रॉली चालक हरपाल सिंह ने बताया कि वह नडाला से तलवाड़ा की ओर जा रहे थे। रास्ते में बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए थे। जैसे ही ट्रॉली इन तारों के नीचे से गुजरी, तारों से चिंगारियां निकलने लगीं, जिन्होंने पराली को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रॉली तारों के नीचे से गुजरी रही थी

देखते ही देखते पूरी ट्रॉली आग की लपटों में घिर गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में ट्रॉली और पराली पूरी तरह जल गई, जिससे करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पास के अस्पताल के कर्मचारियों से मदद मांगी गई, लेकिन किसी ने सहयोग नहीं किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *