Jalandhar News: नितिन कोहली ने अमर बाग श्मशान भूमि के वर्षों पुराने रुके काम को शुरू करवाया

Daily Samvad
3 Min Read
Nitin Kohli initiated the long-stalled work
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: वार्ड नंबर 19 में लाडोवाली रोड (बीएसएफ चौक के पास) स्थित अमर बाग श्मशान भूमि में कई वर्षों से रुके पड़े विकास कार्य शुरू हो गए हैं। यह काम नितिन कोहली (आम आदमी पार्टी, जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल इंचार्ज) के प्रयासों से शुरू हुए हैं, जिससे इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

इलाका वासियों और श्मशान भूमि कमेटी की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यहां बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इसके तहत नया फर्श तैयार किया जा रहा है, नए कुंड बनाए जा रहे हैं, शेड लगाया जा रहा है, उचित रोशनी के लिए लाइटें लगाई जा रही हैं और मुख्य द्वार (मेन गेट) भी नया बनाया जा रहा है, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रास्ते को भी चौड़ा किया जा रहा

इसके अलावा, श्मशान भूमि तक जाने वाले रास्ते को भी चौड़ा किया जा रहा है, जिससे आवाजाही और अधिक सुगम होगी। पीएपी से लगती दीवार को भी पक्का किया जा रहा है। पहले बारिश या तेज हवाओं के दौरान इस दीवार के पास की मिट्टी रास्ते पर आ जाती थी, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ये सभी मांगें पिछले लगभग 25 से 30 वर्षों से मोहल्ला वासियों और श्मशान भूमि कमेटियों द्वारा लगातार उठाई जा रही थीं, लेकिन अब तक किसी ने इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की थी। अब नितिन कोहली के प्रयासों से ये लंबे समय से लंबित कार्य जमीन पर उतरने लगे हैं।

कमेटी ने कोहली का धन्यवाद किया

अमर बाग श्मशान भूमि के प्रधान अमनप्रीत सिंह (अजे) और उनकी कमेटी ने नितिन कोहली का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जो काम आज तक कोई नहीं करवा सका, वह अब संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि यह मुद्दा हर पार्टी के प्रतिनिधियों के सामने उठाया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

उन्होंने यह भी बताया कि बरसात के मौसम में श्मशान भूमि का फर्श खराब हो जाता था और पुराने कुंडों में पानी भर जाता था, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। इसलिए इन कार्यों का होना बेहद जरूरी था। इलाका वासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नितिन कोहली का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह इलाके के विकास कार्य जारी रहेंगे।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *