Punjab News: पंजाब में बेअदबी विरोधी कानून लागू करने के लिए स्पीकर संधवां का विशेष सम्मान

Muskaan Dogra
2 Min Read
पंजाब में बेअदबी विरोधी कानून लागू करने के लिए स्पीकर संधवां का विशेष सम्मान
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं, कोटकपूरा में निहंग सिंहों के मुख्य सेवादार बाबा कुलवंत सिंह चाणकीया द्वारा पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के ईमानदार और दृढ़ प्रयासों के कारण “जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक 2026” लागू हुआ है, जिससे विश्व भर की संगत में खुशी की लहर है।

कार्यक्रम के दौरान सुखमनी साहिब का पाठ, नितनेम बाणियां, अरदास और पावन हुक्मनामा के उपरांत बाबा कुलवंत सिंह चाणक्य ने कहा कि स्पीकर संधवां की विनम्रता और प्रभावशाली व्यक्तित्व ने सभी को प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बाबा कुलवंत सिंह चाणकीया सहित समूची संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संगत के सहयोग और गुरु जी के आशीर्वाद से ही संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में विभिन्न पारंपरिक पार्टियों और संगठनों के नेता सत्ता में होने के बावजूद भी इस कार्य को लागू नहीं कर सके, जबकि अब कुछ लोग बेबुनियाद बयान देकर समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्पीकर ने कहा कि इस सख्त कानून के लागू होने से अब कोई भी व्यक्ति ऐसे घिनौने अपराध करने से बचेगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची संगत ने इस सराहनीय कदम के लिए पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां का आभार व्यक्त किया।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *