Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, येलो अलर्ट जारी, जाने कब होगी बारिश

मौसम विभाग (IMD) ने 24 और 25 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • पंजाब में गर्मी का कहर, तापमान 44°C तक
  • जनजीवन प्रभावित, बाहर निकलना मुश्किल
  • येलो अलर्ट जारी, 24-25 अप्रैल को भीषण गर्मी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में भीषण गर्मी लगातार बढ़ रही है। जिसकी वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पंजाब में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तापमान बढ़ने के कारण लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 24 और 25 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

गरज के साथ बारिश

इसके बाद 26 से 28 अप्रैल के बीच पंजाब (Punjab) के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं और बिजली गिरने के साथ-साथ गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं चंडीगढ़ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 40.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 40.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 41.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 42 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *