डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के लोगों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब की युवती की विदेश में मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब की युवती की कनाडा (Canada) के ओंटारियो (Ontario) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक युवती की पहचान अनमोलदीप कौर के रूप में हुई है जिसकी उम्र 24 वर्षीय बताई जा रही है जो लुधियाना के नई आबादी अकालगढ़ सुधार बाजार की रहने वाली थी।
बेंच पर बैठे-बैठे मौत
बताया जा रहा है कि अनमोलदीप कौर ओंटारियो में जॉर्जियन बैरी कॉलेज और घर के बीच स्थित पार्क में रोजाना की तरह सैर के लिए गई और वहीं बेंच पर बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई। पार्क में मौजूद लोगों ने अनमोलदीप कौर को हिला कर देखा लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके बाद कनाडा पुलिस को सूचित किया गया। जानकारी अनुसार अनमोलदीप कौर 2021 में कनाडा गई थी और पढ़ाई के साथ वहां चाइल्ड केयर का काम भी कर रही थी। वर्क परमिट पर कनाडा में रह रही अनमोलदीप कौर ने एक साल पहले अपनी पीआर की फाइल भी सबमिट कर दी थी।
वहीं बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक बेटी के पिता ने बताया कि वो मूल रूप से माणुके गांव के रहने वाले हैं और उनके गांव की समाजसेवी संस्था ही अनमोलदीप का शव भारत लाने में मदद करेगी।










