Lawrence of Punjab: ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज पर सरकार ने लगाई रोक, अब Zee5 पर नहीं होगी रिलीज

गैंगस्टर लॉरेंस के जीवन और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर आधारित वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज नहीं होगी। केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Lawrence of Punjab
Highlights
  • ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज पर केंद्र सरकार की रोक
  • ZEE5 पर रिलीज से पहले ही लगा बैन
  • पंजाब पुलिस की आपत्ति के बाद लिया गया फैसला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद चंडीगढ़। Lawrence of Punjab: ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ (Lawrence Of Punjab) वेब सीरीज पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेंस (Lawrence Bishnoi) के जीवन और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर आधारित वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज नहीं होगी। केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी है।

Gangster Lawrence Bishnoi
Gangster Lawrence Bishnoi

राज्य का माहौल खराब

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने खुद Zee5 को फिल्म ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का प्रसारण न करने का आदेश दिया है। बता दे कि इसको लेकर पंजाब पुलिस ने केंद्र को पत्र लिख राज्य का माहौल खराब होने का हवाला देकर रोक की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दे कि वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस वेब सीरीज का निर्माण राघव दर ने किया है। यह सीरीज 27 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होने वाली थी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद पंजाब में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *