डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद आप कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखने को मिल रहा है जिसके चलते उनके घर की दीवारों के बाहर गद्दार लिख दिया।
आम आदमी पार्टी (AAP) के गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने सांसदों के घरों और संपत्तियों के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और दीवारों पर पंजाब के गद्दार लिख दिया। जालंधर (Jalandhar) में राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए उनके आवास की दीवारों पर गद्दार लिख दिया।
LPU के बाहर विरोध प्रदर्शन
वहीं लुधियाना में आम आदमी को छोड़कर भाजपा में गए सांसद राजेंद्र गुप्ता के ऑफिस की दीवार पर ‘पंजाब के गद्दार’ लिखा गया। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के बाहर सांसद अशोक मित्तल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘पंजाब दे गद्दार’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित सात राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर विश्वासघात किया है।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने “पार्टी के गद्दार” और “पंजाब के गद्दार” जैसे नारे लगाए। एलपीयू के बाहर लगे पोस्टरों पर काले रंग का स्प्रे पेंट भी किया गया। इसके अलावा, राज्यसभा सदस्य और एलपीयू के मालिक अशोक मित्तल का पुतला जलाया गया।










