Punjab News: पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, कई लोग घायल

पंजाब (Punjab) में फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर गांव घुबाया के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां डेरा ब्यास से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस तूफान के कारण हादसे का शिकार हो गई।

Muskaan Dogra
1 Min Read
Accident News
Highlights
  • श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार
  • सड़क पर गिरा पेड़, बस पलटी
  • करीब 6 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब में एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई है जिसमें कई लोग घायल हो गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर गांव घुबाया के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां डेरा ब्यास से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस तूफान के कारण हादसे का शिकार हो गई।

सड़क पर पेड़ गिरा

जानकारी मुताबिक मौसम में अचानक बदलाव के चलते तेज हवाएं और आंधी चली, जिससे सड़क पर पेड़ गिर गया। इसी दौरान बस बेकाबू होकर पेड़ों से टकराती हुई सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जो डेरा ब्यास से फाजिल्का लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में करीब 6 लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *