Punjab News: 23 राजस्व अधिकारी पदोन्नत, हरदीप सिंह मुंडियां ने सौंपे पदोन्नति पत्र

Muskaan Dogra
2 Min Read
23 राजस्व अधिकारी पदोन्नत, हरदीप सिंह मुंडियां ने सौंपे पदोन्नति पत्र
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज यहां पंजाब भवन में एक संक्षिप्त समारोह के दौरान राजस्व विभाग के 23 अधिकारियों को पदोन्नति पत्र सौंपे।

पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि इन पदोन्नतियों से राज्य में राजस्व प्रशासन को और मज़बूत बनाने में इन अधिकारियों द्वारा लंबे समय से दिए जा रहे योगदान को मान्यता मिली है।

कानूनगो से नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत

बता दें कि छह अधिकारियों को तहसीलदार से ज़िला राजस्व अधिकारी, आठ अधिकारियों को नायब तहसीलदार से तहसीलदार और नौ अधिकारियों को कानूनगो से नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत किया गया है।

 23 राजस्व अधिकारी पदोन्नत, हरदीप सिंह मुंडियां ने सौंपे पदोन्नति पत्र
23 राजस्व अधिकारी पदोन्नत, हरदीप सिंह मुंडियां ने सौंपे पदोन्नति पत्र

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के कर्मचारियों की निर्धारित समय में पदोन्नति सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया न केवल प्रशासनिक प्रणाली को मज़बूत बनाती है, बल्कि अधिकारियों को बेहतर जनसेवाएं प्रदान करने के लिए भी प्रोत्साहित करती है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त आयुक्त (राजस्व) अनुराग वर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें नई ज़िम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *