UP News: “जय श्रीराम” और “गंगा मैया की जय” उद्घोष से गूंजता रहा लोकार्पण समारोह

Daily Samvad
2 Min Read
CM Yogi Adityanath
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरदोई। UP News: गंगा एक्सप्रेसवे के ऐतिहासिक लोकार्पण अवसर पर हरदोई का कार्यक्रम स्थल उस समय जन-उत्सव में बदल गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही हजारों की भीड़ स्वतः स्फूर्त भाव से कुर्सियों से खड़ी हो गई और पूरा पंडाल “भारत माता की जय”, “जय श्रीराम”, “गंगा मैया की जय” तथा “हर-हर गंगे” के उद्घोष से गूंजायमान हो उठा।

जनसमूह के बीच से उठती “मोदी-मोदी” और “योगी-योगी” की गूंज ने पूरे माहौल को और ऊर्जावान बना दिया। इस आत्मीय स्वागत को देखकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath) दोनों ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया।

UP News: पांच साल में दस गुना बढ़ गयी वाराणसी में पर्यटकों की संख्या

“मोदी-मोदी” और “योगी-योगी” की गूंज

मंच पर उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी जनता जनार्दन को प्रणाम कर उसके उत्साह का सम्मान किया। भीषण गर्मी के बावजूद दूर-दराज के जिलों से पहुंचे लोगों का जोश और उत्साह का भाव देखने लायक था। विकास और आस्था के इस संगम ने माहौल को उत्सव में बदल दिया, जहां हर चेहरा इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने को उत्साहित दिखा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

लोग हाथ उठाकर अभिवादन कर रहे थे तो कई अपने मोबाइल में इस यादगार पल को कैद करने में जुटे थे। कार्यक्रम स्थल का समूचा दृश्य यह अहसास करा रहा था कि गंगा एक्सप्रेसवे केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि जन-आकांक्षाओं और विकास की एक नई यात्रा का उत्सव है, जिसका इंतजार लोगों को लंबे समय से था।





















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *