Punjab News: पंजाब सरकार स्वतंत्रता संग्रामियों और उनके परिवारों के सम्मान व भलाई के लिए प्रतिबद्ध

आज स्वतंत्रता संग्रामिया, रक्षा सेवाएं भलाई एवं बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब के स्वतंत्रता संग्रामियों, उनकी विधवाओं, अविवाहित एवं बेरोजगार बेटियों तथा अविवाहित बेरोजगार पुत्रों को 11,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Mohinder Bhagat
Highlights
  • विधवाओं, अविवाहित बेटियों और बेटों को भी सहायता
  • कुर्बानियों को हमेशा याद रखने का वादा
  • युवा पीढ़ा ले सकता है स्वतंत्रता संग्रामियों से प्रेरणा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वतंत्रता संग्रामियों तथा उनके परिवारों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

इस संबंध में आज स्वतंत्रता संग्रामिया, रक्षा सेवाएं भलाई एवं बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब के स्वतंत्रता संग्रामियों, उनकी विधवाओं, अविवाहित एवं बेरोजगार बेटियों तथा अविवाहित बेरोजगार पुत्रों को 11,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।

कुर्बानियों को रखा जाएगा याद

मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्रामियों ने देश की आजादी के लिए महान योगदान दिया है और उनकी कुर्बानियों को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके सम्मान एवं भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए तेजी से कार्य कर रही है और स्वतंत्रता संग्रामियों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्रामियों की देश के प्रति सेवा और त्याग युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पंजाब सरकार उनके मान-सम्मान को कायम रखने को प्राथमिकता दे रही है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *