Australia Deport Indians: ऑस्ट्रेलिया से 11 पंजाबी समेत 15 भारतीयों का डिपोर्टेशन, रात में पहुंचेंगे दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया (Australia) से आज 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है जिसमें 11 पंजाबी शामिल है इस बात की जानकारी सीएम मान ने दी है। इसमें एक महिला भी शामिल है। वह रात में दिल्ली पहुंचेंगे।

Muskaan Dogra
2 Min Read
ऑस्ट्रेलिया से 11 पंजाबी समेत 15 भारतीयों का डिपोर्टेशन
Highlights
  • ऑस्ट्रेलिया से 11 पंजाबी डिपोर्ट
  • सीएम भगवंत मान दिल्ली में करेंगे रिसीव
  • कुल 15 भारतीय लौट रहे, 1 महिला शामिल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Australia Deport Indians: विदेश से पंजाबियों के डिपोर्ट होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि ऑस्ट्रेलिया से 11 पंजाबी को डिपोर्ट किया गया है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया (Australia) से आज 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है जिसमें 11 पंजाबी शामिल है इस बात की जानकारी सीएम मान ने दी है। इसमें एक महिला भी शामिल है। वह रात में दिल्ली पहुंचेंगे।

सीएम मान ने रिसीव करने जा रहे

सीएम भगवंत मान उन्हें दिल्ली से रिसीव करने जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि अब तक जो सूची मिली है, उसमें केवल होम स्टेट पंजाब लिखा हुआ है। कुल 15 लोगों की सूची है, जिनमें 2 तेलंगाना, 1 हरियाणा और 1 उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सीएम ने कहा जब से ट्रंप जहाज भेजा अमेरिका से डिपोर्टेशन शुरू हुआ था। उस समय से हम अपनी तरफ से उनके पुनर्वास में लगे हुए हैं। सीएम ने कहा जो लोग आ रहे हैं, इन्होंने डिपोर्टेशन का दुख सहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में हम इनसे सारी जानकारी हासिल करेंगे। कैसे उनके पेपर लगे, किन लोगों ने इन्हे विदेश भेजा है। इन सब चीजों की जांच की जाएगी। विदेश मंत्रालय से संपर्क करना पड़ा तो करेंगे। लेकिन इस मामले की तह तक जाएंगे।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *