डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भोगपुर के पास बन रहे कमर्शियल प्रोजेक्ट ईस्टव्यू विलेज (Eastview Village) की शिकायत स्टेट विजीलैंस के साथ साथ चीफ सैक्रेटरी से की गई है। वहीं, भोगपुर में छप्पड़ में ग्रीन परदा लगाकर कामर्शियल प्रोजैक्ट शुरू किया गया। मार्केट के लोगों ने बताया कि जिस जमीन पर अब दुकानें और शोरूम काटे जा रहे हैं, वह कभी छप्पड़ होता था। जिसपर एक पावरफुल व्यक्ति कामर्शिय़ल निर्माण शुरू करवा दिया।
जालंधर के भोगपुर में ईस्टव्यू विलेज (Eastview Village) प्रोजेक्ट के खिलाफ पंजाब विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत की गई है। आरोप है कि इस प्रोजैक्ट के खिलाफ शिकायत होने के बाद भी स्थानीय पुडा या जेडीए कोई बड़ा एक्शन नहीं ले रहा है। यह शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा की गई है। आरोप है कि उक्त प्रोजैक्ट के प्रमोटर आसपास के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

बिना मंजूरी के बिक्री शुरू
हालांकि इससे पहले ईस्टव्यू विलेज (Eastview Village) प्रोजेक्ट की शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने चीफ सैक्रेटरी, PUDA के सैक्रेटरी, जालंधर डेवलेपमेंट अथारिटी (JDA), चीफ टाउन प्लानर (CTP) और शहरी विकास विभाग से की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि प्रोजेक्ट के प्रमोटर बिना आवश्यक मंजूरी के ही दुकानों और शोरूम की बिक्री कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
जानकारी के अनुसार, यह Eastview Village प्रोजेक्ट जालंधर (Jalandhar)-पठानकोट हाईवे पर भोगपुर से आगे हाईवे किनारे विकसित किया जा रहा है और फिलहाल निर्माणाधीन है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ‘ईस्टव्यू विलेज’ के तहत व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण जारी है, लेकिन इसके लिए Real Estate Regulatory Authority (RERA) की अनिवार्य स्वीकृति अभी तक प्राप्त नहीं की गई है। इसके बावजूद प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों द्वारा कथित तौर पर दुकानों और शोरूम की बुकिंग और बिक्री शुरू कर दी गई है।

खरीदारों के हितों के साथ खिलवाड़
शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आम खरीदारों के हितों के साथ भी खिलवाड़ है। बिना RERA रजिस्ट्रेशन के प्रॉपर्टी बेचना कानूनन अपराध माना जाता है, जिससे निवेशकों को भविष्य में कानूनी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
इस मामले को लेकर PUDA (Punjab Urban Development Authority), JDA (Jalandhar Development Authority) और शहरी विकास विभाग से जांच की मांग की गई है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित प्रमोटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक ईस्टव्यू विलेज (Eastview Village) के प्रमोटरों ने भी अपना कोई पक्ष नहीं रखा है।

भोगपुर में छप्पड़ पर कब्जा, अवैध शापिंग बनना शुरू
उधर, भोगपुर में ही एक पावरफुल व्यक्ति द्वारा छप्पड़ पर ही काम कामर्शियल प्रोजैक्ट शुरू कर दिया है। जिससे मार्केट के दुकानदार परेशान हैं। मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि जहां अब दुकानें और शोरूम काटे जा रहे हैं वहां पहले छप्पड़ होता था। लेकिन अफसरों के मिलीभगत से इलाके का एक पावरफुल व्यक्ति छप्पड़ पर अवैध रूप से शापिंग कांप्लेक्स और दुकानें बनाई जा रही है।
मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि अवैध रूप से बनाए जा रहे शापिंग कांप्लेक्स के खिलाफ जालंधर के एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने शिकायत की थी, तब कुछ दिनों तक काम बंद रहा। उसके बाद अब फिर से छप्पड़ पर शापिंग कांप्लेक्स बनाने के लिए नींव खोदी जा रही है। इस संबंध में पुडा के अधिकारियों ने कहा है कि अवैध निर्माण की जांच करवाई जाएगी।










