Punjab News: मलेरिया और डेंगू रोकने के लिए राज्यभर में फॉगिंग अभियान का आदेश, मंत्री संजीव अरोड़ा ने दिए सख्त निर्देश

संजीव अरोड़ा ने आज राज्यभर के सभी नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त उपायुक्तों को मलेरिया, डेंगू तथा अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Sanjeev Arora
Highlights
  • मलेरिया और डेंगू रोकने फॉगिंग अभियान का आदेश
  • राज्यभर के नगर निगम कमिश्नरों को निर्देश
  • जनस्वास्थ्य को गंभीर खतरे से बचाने की अपील
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकायों से संबंधित कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज राज्यभर के सभी नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त उपायुक्तों को मलेरिया, डेंगू तथा अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डेंगू और मच्छरों के माध्यम से फैलने वाली अन्य बीमारियां जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं और यदि इन्हें प्रभावी ढंग से नियंत्रित न किया जाए तो कीमती जानों का नुकसान हो सकता है।

सीजन से पहले ही पूरी तरह लागू

जनस्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने तत्काल फॉगिंग अभियान शुरू करने के सख्त निर्देश जारी किए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि ये गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहें तथा अक्टूबर तक चलने वाले पीक सीजन से पहले ही पूरी तरह लागू कर दी जाएं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और उठाए गए कदमों की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र उनके कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि जवाबदेही और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *