Exit Poll Result 2026: बंगाल और असम में होगा बड़ा उलटफेर, एग्जिट पोल हुआ जारी, पढ़ें किसकी बनेगी सरकार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिनमें सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। कुल 6 एग्जिट पोल में से 5 ने BJP को बढ़त दी है, जबकि एक सर्वे में TMC की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

Daily Samvad
4 Min Read
Election
Highlights
  • एग्जिट पोल का रुझान
  • बंगाल में भाजपा की सरकार के आसार
  • असम में NDA की वापसी तय
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Exit Poll Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिनमें सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। कुल 6 एग्जिट पोल में से 5 ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त दी है, जबकि एक सर्वे में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक TMC को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, चाणक्य स्ट्रैटिज के सर्वे में TMC को 130 से 140 और भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

West Bengal Election 2026 Voting Live
West Bengal Election 2026 Voting  

पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल बाकी सर्वे से अलग तस्वीर पेश करता है। इसके अनुसार TMC को 177 से 187 सीटें मिल सकती हैं और भाजपा 95 से 110 सीटों पर सिमट सकती है। प्रजा पोल के नतीजों में भाजपा को बड़ी बढ़त दी गई है। इसमें भाजपा को 178 से 200 सीटें और TMC को 85 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पी-मार्क के एग्जिट पोल में TMC को 118 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 150 से 175 सीटें दी गई हैं। वहीं, पोल डायरी के सर्वे में TMC को 99 से 127 और भाजपा को 142 से 171 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इन एग्जिट पोल के नतीजों से साफ है कि पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला बेहद कांटे का है। हालांकि, असली तस्वीर मतगणना के दिन ही साफ होगी।

पिछले एग्जिट पोल कितने सही, कितने गलत

पश्चिम बंगाल

2021: 10 में से 5 एग्जिट पोल ने TMC की जीत दिखाई, 3 ने BJP की सरकार और 2 ने कड़ी टक्कर दिखाई।
2016: सभी 6 एग्जिट पोल ने ममता की वापसी की संभावना जताई।
2011: सर्वे एजेंसियां कम थीं। स्टार न्यूज-नीलसन, हेडलाइन टुडे और सीएनएन-आईबीएन-सीएसडीएस ने TMC की जीत दिखाई।

तमिलनाडु

2021: सभी 4 एग्जिट पोल ने DMK की सरकार का अनुमान लगाया।
2016: पोल बंटे हुए थे, 8 में से 5 में DMK और 3 में AIDMK सरकार की संभावना जताई गई।
2011: 3 बड़े सर्वे में AIADMK की सरकार बनने की संभावना जताई थी, लेकिन पार्टी को ज्यादा सीटें मिलीं।

केरलम

2021: सभी 4 एग्जिट पोल ने LDF की वापसी का अनुमान लगाया।
2016: 4 में से 3 पोल LDF के पक्ष में थे, 1 ने कड़ी टक्कर बताई।
2011: 3 सर्वे एजेंसियों के पोल में UDF की सरकार बनाई।

असम

2021: सभी 5 एग्जिट पोल ने बीजेपी की सरकार का अनुमान लगाया।
2016: भी 5 में से 4 पोल बीजेपी के पक्ष में थे, 1 ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई।
2011: 3 पोल में सभी ने कांग्रेस की सरकार का अनुमान लगाया।

पांचों राज्यों में 3 से 12% मतदान बढ़ा

पांचों राज्यों में इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई। सबसे बड़ा फैक्टर वोटर लिस्ट रिविजन (SIR) को बताया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाए गए। इससे कुल वोटर्स की संख्या घट गई, लेकिन वोट डालने वाले लोगों की संख्या लगभग समान रही, जिससे प्रतिशत बढ़ गया।

महिलाओं को कैश सहायता, मुफ्त यात्रा और आरक्षण जैसे वादों ने महिला वोटर्स को बड़ी संख्या में बाहर निकाला। इस बार महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों की तुलना में बंगाल-तमिलनाडु में 2%, असम में 1%, केरल में 5% और पुडुचेरी में 3% ज्यादा रहा।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *