Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में चयनित स्टूडेंट काउंसिल के लिए इन्वेस्टिचयोर सेरेमनी 2026–27 का आयोजन

Muskaan Dogra
3 Min Read
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में चयनित स्टूडेंट काउंसिल के लिए इन्वेस्टिचयोर सेरेमनी 2026–27 का आयोजन
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने अपने पाँचों कैंपस—ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड और कपूरथला रोड—में चयनित स्टूडेंट काउंसिल के लिए इन्वेस्टिचयोर सेरेमनी का सफल आयोजन किया। इस समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

यह कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्र परिषद के औपचारिक गठन का प्रतीक बना। कार्यक्रम की शुरुआत प्रत्येक कैंपस में विद्यालय प्रशासन द्वारा स्वागत एवं प्रेरणादायक संबोधन से हुई, जिसमें अनुशासन, समर्पण और आदर्श नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। नव-निर्वाचित परिषद सदस्य गर्व के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ संभालने के लिए आगे आए।

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में चयनित स्टूडेंट काउंसिल के लिए इन्वेस्टिचयोर सेरेमनी 2026–27 का आयोजन
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में चयनित स्टूडेंट काउंसिल के लिए इन्वेस्टिचयोर सेरेमनी 2026–27 का आयोजन

ग्रीन मॉडल टाउन कैंपस में हार्दिक (कक्षा 12) को हेड ब्वाय और श्रेया (कक्षा 12) को हेड गर्ल नियुक्त किया गया, जबकि गर्वित (कक्षा 10) और सावी (कक्षा 10) को क्रमशः वाइस हेड ब्वाय और वाइस हेड गर्ल बनाया गया। लोहारां कैंपस में पीयूष भगत (कक्षा 12) और तनिषा कक्कड़ (कक्षा 12) को हेड ब्वाय और हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि गुरनूर (कक्षा 10) और प्रभलीन (कक्षा 10) को वाइस हेड ब्वाय और वाइस हेड गर्ल चुना गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कैंट-जंडियाला रोड कैंपस में सार्थक (कक्षा 10) और अवनप्रीत कौर (कक्षा 10) ने हेड ब्वायऔर हेड गर्ल के रूप में पदभार संभाला, जबकि सैयम (कक्षा 10) और काशवी अग्रवाल (कक्षा 10) को वाइस हेड ब्वायऔर वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया। नूरपुर रोड कैंपस में रुद्राक्ष (कक्षा 12) और अक्षिता (कक्षा 12) को हेड ब्वाय और हेड गर्ल बनाया गया, जबकि हरनूर सिंह (कक्षा 10) और हर्षिता (कक्षा 10) ने वाइस हेड ब्वाय और वाइस हेड गर्ल के रूप में जिम्मेदारी संभाली।

कपूरथला रोड कैंपस में हरमनप्रीत सिंह (कक्षा 10) और काशिश (कक्षा 10) को हेड ब्वाय और हेड गर्ल घोषित किया गया, जबकि अगम सिंह (कक्षा 10) और अंकिता संडल (कक्षा 10) को वाइस हेड ब्वायऔर वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया। समारोह के दौरान सभी परिषद सदस्यों ने पद की शपथ ली और संस्था के मूल्यों को बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से पालन करने का संकल्प लिया।

बैज और सैश समारोह ने इस अवसर की गरिमा को और बढ़ा दिया, जिसमें विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने नव-नियुक्त छात्र नेताओं को बधाई दी और उन्हें आत्मविश्वासी, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न शाखाओं के प्रधानाचार्यों ने भी सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *