डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सरहद पार से चल रहे नशीले पदार्थ और हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपियों को 4.108 किलोग्राम हेरोइन और चार आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरशदीप सिंह उर्फ अरश (21) निवासी गांव लहूका, तरनतारन और तरसेम सिंह उर्फ कैरों उर्फ पहलवान (31) निवासी मोहल्ला जसवंत सिंह नगर, तरनतारन के रूप में हुई है। बरामद पिस्तौलों में दो 9 एमएम ग्लॉक (ऑस्ट्रिया निर्मित) और दो .30 बोर पिस्तौल (चीन निर्मित) तथा पांच जिंदा कारतूस शामिल हैं।
ड्रोन के जरिए भेजी जाती खेप
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि गैर-कानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप ड्रोन के जरिए भेजी जाती थी, जिसे बाद में आरोपी प्राप्त कर आगे सप्लाई करते थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने और आगे-पीछे के लिंक स्थापित करने के लिए जांच जारी है। इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी अरशदीप उर्फ अरश को 2.6 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया।
आगे की कार्रवाई में पूछताछ के आधार पर सह-आरोपी तरसेम उर्फ कैरों को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और चार पिस्तौल बरामद किए गए। सीपी ने बताया कि जांच के अनुसार आरोपी तरसेम उर्फ कैरों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जेल एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ कृष्ण (जो वर्तमान में विदेश में रह रहा है) का साथी है।
अमृतसर में दर्ज एफआईआ
आगे यह भी सामने आया कि गैंगस्टर गुरप्रीत उर्फ कृष्ण ने तरसेम को फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भेजने का लालच देकर अपने लिए काम करने को कहा था। इस संबंध में एफआईआर नंबर 68 दिनांक 26-04-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 21-बी, 21-सी और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना छावनी, अमृतसर में दर्ज की गई है।











