Jalandhar News: वार्ड नं. 47 के अवतार नगर की गली नं. जीरों में नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

Daily Samvad
2 Min Read
Inauguration of New Tube Well in Avtar Nagar, Ward No. 47
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर के वार्ड नं. 47 के अंतर्गत अवतार नगर की गली नं. जीरों में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया गया। इस ट्यूबवेल का उद्घाटन समाजसेवी एवं क्षेत्र के प्रमुख आप नेता अतुल भगत द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतुल भगत ने कहा कि इलाके के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में यह ट्यूबवेल एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस ट्यूबवेल के शुरू होने से अवतार नगर की गली नं. जीरों सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी की कमी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए अतुल भगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से उन्हें पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा था, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। नए ट्यूबवेल के लगने से अब उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

विकास कार्य जारी

इस मौके पर उपस्थित वार्ड नं 47 के पार्षद मनमीत कौर,अमन सिंह, बलविंदर सिंह हीरा, हरविंदर सिंह ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस तरह के कार्य अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में अतुल भगत ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि वार्ड नं. 47 के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और लोगों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।





















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *