Jalandhar News: जालंधर के इंडस्ट्रियल इलाके में अवैध रूप से चार मंजिला कामर्शियल निर्माण, नगर निगम को लाखों रुपए लगाया चूना!

मामले को लेकर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने कहा है कि शिकायत की जांच की जाएगी। यदि निर्माण अवैध पाया गया तो बिल्डिंग को सील करने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) की कार्रवाई भी की जा सकती है।

Daily Samvad
2 Min Read
Jalandhar Industrial Area illegal Building
Highlights
  • लीडर फैक्ट्री के सामने कमर्शियल इमारत का निर्माण
  • निर्माण अवैध पाया गया तो बिल्डिंग होगी सील
  • निगम अफसर बोले- जरूरत पड़ी तो डिच चलाएंगे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर के इंडस्ट्रियल इलाके में अवैध निर्माण का मामला एक बार फिर सामने आया है। ताजा मामला सोढ़ल मंदिर के आगे स्थित क्षेत्र का है, जहां पुलिस थाना-1 के पास लीडर फैक्ट्री के सामने चार मंजिला कमर्शियल इमारत का निर्माण कथित रूप से नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार,  जालंधर (Jalandhar) के इंडस्ट्रियल इलाके में जिस स्थान पर पहले पुरानी दुकानें मौजूद थीं, उन्हें तोड़कर अब नई बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग खड़ी की जा रही है। आरोप है कि यह निर्माण बिना उचित मंजूरी और नक्शा पास कराए किया जा रहा है, जिससे सरकार को नक्शा फीस और सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) चार्जेज के रूप में लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।

अवैध निर्माण लगातार बढ़ रहे हैं

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह के अवैध निर्माण लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती। इससे न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि क्षेत्र की योजना और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ता है।

Jalandhar Industrial Area illegal Building News
Jalandhar Industrial Area illegal Building News

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मामले को लेकर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने कहा है कि शिकायत की जांच की जाएगी। यदि निर्माण अवैध पाया गया तो बिल्डिंग को सील करने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) की कार्रवाई भी की जा सकती है।

फिलहाल इस निर्माण को लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।





















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *