West Bengal Election Result: ममता बनर्जी के घर के बाहर लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, चार जगहों पर झड़पें, केंद्रीय बलों का लाठीचार्ज

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए है। इसके साथ ही कूचबिहार के दिनहाटा में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

Muskaan Dogra
2 Min Read
TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प
Highlights
  • BJP 191, TMC 96 सीटों पर आगे
  • कोलकाता में BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • चुनाव परिणाम के दौरान हिंसा की घटनाएं
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बंगाल। West Bengal Election Result: बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा (विस) सीटों के परिणाम आज घोषित होंगे। राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर बेहद कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है और दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी।

वहीं कोलकाता में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए है। इसके साथ ही कूचबिहार के दिनहाटा में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया।

भाजपा 191 सीटों पर आगे

बता दे कि भाजपा 191 और टीएमसी 96 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। उधर काउंटिंग के दौरान राज्य में चार जगह हिंसा-झड़प हुई। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके साथ ही मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं। कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा दफ्तर में जश्न का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील बंसल, बिप्लव कुमार देव, मंगल पांडे, राहुल सिन्हा, अमित मालवीय, निशिकांत दुबे, संजय जायसवाल और सतीश गौतम शामिल हैं।

वहीं शिवसेना नेता शाइना NC ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी राजनीतिक मौजूदगी में ऐतिहासिक उभार के बाद राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में है। उन्होंने कहा, ‘अब ममता बनर्जी के घर बैठने का समय आ गया है।’





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *