डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
हफ्ते के पहले दिन, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी गिरावट के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। सुबह 10.36 बजे के आसपास 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 0.30 प्रतिशत (452 रुपये) की गिरावट के साथ 1,50,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।
5 जून की डिलीवरी वाले सोने में गिरावट
जबकि, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 0.56 प्रतिशत (1415 रुपये) की गिरावट के साथ 2,49,522 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। सोमवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 1,51,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो पिछले हफ्ते गुरुवार को 1,51,352 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
आज कारोबार के दौरान सोने की कीमत 1,51,347 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें आज गिरावट के साथ 2,50,699 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो पिछले हफ्ते गुरुवार को 2,50,937 रुपये के भाव पर बंद हुई थी।
आज कारोबार के दौरान, चांदी का भाव 2,51,231 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,49,522 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। बता दे कि पिछले हफ्ते गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में अच्छी बढ़त दर्ज की गई थी। जबकि, चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली थी।











