Toll Plaza Free: पंजाब में आज सभी टोल प्लाजा होंगे फ्री, किसानों ने किया ऐलान

ए.के.एम. पंजाब के नेता सुख गिल मोगा ने बताया कि इस बैठक में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा होगी, जो शाम 6:15 बजे गवर्नर हाउस, चंडीगढ़ में आयोजित होगी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Ladowal Toll Plaza
Highlights
  • किसानों की टोल प्लाजा बंदी पर राज्यपाल से बैठक
  • 4 मई को 3 घंटे के लिए टोल फ्री, न लगेगा पूर्ण जाम
  • ए.के.एम. पंजाब की बैठक में भाग लेंगे 16 किसान संगठन
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Toll Plaza Free: पंजाब में आज सभी टोल प्लाजा 3 घंटे के लिए टोल फ्री करने का ऐलान किया है जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दे कि पंजाब में आज यानि 4 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक टोल प्लाजा बंद रहेंगे।

आजाद किसान मोर्चा (ए.के.एम.) पंजाब (Punjab) ने 4 मई को राज्यभर के टोल प्लाजा को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा किसानों और मजदूरों की मांगों पर चर्चा के लिए बैठक का न्योता मिलने के बाद संगठन ने अपना फैसला बदल दिया है।

3 घंटे के लिए टोल फ्री

अब, ए.के.एम. पंजाब ने 4 मई को पूरे दिन के बजाय केवल 11 बजे से 2 बजे तक, यानी 3 घंटे के लिए टोल फ्री करने का निर्णय लिया है। ए.के.एम. पंजाब के नेता सुख गिल मोगा ने बताया कि इस बैठक में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा होगी, जो शाम 6:15 बजे गवर्नर हाउस, चंडीगढ़ में आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस बैठक के बाद टोल प्लाजा पर कोई पूर्ण जाम नहीं लगेगा, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। पहले, संगठन ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए टोल प्लाजा पर स्थायी रूप से जाम करने की चेतावनी दी थी, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता था।

अब प्रशासन द्वारा बातचीत का रास्ता खोले जाने के बाद टोल प्लाजा पर पूर्ण जाम की संभावना खत्म हो गई है। किसान संगठनों का प्रतिनिधिमंडल गवर्नर हाउस में बैठक में शामिल होगा, जहां वे अपनी मांगों पर गंभीर बातचीत करेंगे।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *