Jalandhar News: जालंधर में होटल कंट्री इन और मैरिटन होटल को नोटिस जारी, नगर निगम की बड़े एक्शन की तैयारी

विशेष रूप से कंट्री इन (Country Inn) के मामले में पाया गया कि होटल ने जरूरी कंप्लीशन सर्टिफिकेट और अन्य अनिवार्य मंजूरियों के बिना ही संचालन शुरू कर दिया था।

Daily Samvad
3 Min Read
Country inn Hotel Jalandhar
Highlights
  • 10 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण दें होटल मालिक
  • मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि एक्शन में
  • होटलों को सील करने की कार्रवाई भी हो सकती है
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में नियमों की अनदेखी करने वाले बड़े होटलों पर नगर निगम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में दो प्रमुख होटलों कंट्री इन (Country Inn) और मैरिटन होटल (Mariton Hotel) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के अनुसार, दोनों होटल प्रबंधन को 10 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर संदीप ऋषि एक्शन में है। नगर निगम और विजिलेंस टीम की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर दो प्रमुख होटल को नोटिस जारी किया गया है।

कंपलीशन सर्टिफिकेट नहीं

विशेष रूप से कंट्री इन (Country Inn) के मामले में पाया गया कि होटल ने जरूरी कंप्लीशन सर्टिफिकेट और अन्य अनिवार्य मंजूरियों के बिना ही संचालन शुरू कर दिया था। इसके अलावा कई तकनीकी और प्रशासनिक नियमों की भी अनदेखी की गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद निगम प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर होटल प्रबंधन संतोषजनक जवाब देने में असफल रहता है, तो नगर निगम सख्त कदम उठाते हुए इन होटलों को सील करने की कार्रवाई भी कर सकता है।

Mariton Hotel Jalandhar
Mariton Hotel Jalandhar

होटल मालिकों में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद जालंधर के होटल और व्यापारिक जगत में हलचल मच गई है। अन्य होटल संचालक भी अब सतर्क हो गए हैं और अपने दस्तावेजों व मंजूरियों की समीक्षा करने लगे हैं, ताकि किसी तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।

नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर में किसी भी तरह के नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को तय नियमों के तहत ही संचालन करना होगा, अन्यथा सख्त कार्रवाई तय है। फिलहाल सभी की नजर होटल प्रबंधन के जवाब और नगर निगम की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।





















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *