डेली संवाद, गुरदासपुर। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में एक मामूली कहासुनी के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर फायरिंग हुई है। इस घटना में दो लोगों को गोलियां लगी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) के एक गांव में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी उस समय खूनी संघर्ष में बदल गई जब 2 युवकों पर सरेआम गोलियां चला दी गईं। इस हमले में एक युवक को 3 गोलियां लगीं, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी।
अस्पताल में भर्ती
दोनों घायलों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव देवीदास घोड़ा (हल्का कादियां, थाना धारीवाल) और स्टीफन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के विवाद के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसे परिजनों ने बैठक कर सुलझा लिया था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके बाद में दूसरी तरफ से कुछ अज्ञात लोगों को बुलाकर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।










