डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन लूट, चोरी और मर्डर की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में 15 साल के युवक की हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के संगरूर (Sangrur) में एक 15 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य 16 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
धारदार हथियारों से हमला
ये घटना संगरूर के पटियाला गेट स्थित कृष्णा बस्ती में हुई है यहां कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला किया। हमले के दौरान 15 वर्षीय अर्शदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
घायल युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की हालत बेहद गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है। वहीं परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे नकोदर जा रहे थे, लेकिन उक्त युवकों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला हमला कर दिया।











