Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, जाने आने के लेटेस्ट रेट्स

5 जून को डिलीवरी के लिए सोने का भाव पिछले सत्र में 1,49,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि आज यह 1,49,749 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसमें 611 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1,49,950 रुपये पर पहुंच गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Gold Rate Today
Highlights
  • सोने की कीमत में 611 रुपये का उछाल
  • 5 जून का सोना 1,49,950 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी में 10,000 रुपये की भारी गिरावट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: आज सोने (Gold) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है जबकि चांदी (Silver) की कीमत घटी है। MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में 600 रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि चांदी की कीमत लगभग 3,400 रुपये कम हो गई है।

5 जून को डिलीवरी के लिए सोने का भाव पिछले सत्र में 1,49,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि आज यह 1,49,749 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसमें 611 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1,49,950 रुपये पर पहुंच गया।

26 रुपये की वृद्धि दर्ज

सुबह 10:20 बजे चांदी का भाव 1,49,365 रुपये था, जिसमें 26 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 5 मई को डिलीवरी के लिए चांदी का भाव पिछले सत्र में 2,39,383 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

Silver Price
Silver Price

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आज सोने का भाव 2,38,381 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 3382 रुपये गिरकर 2,36,001 रुपये पर आ गया। सोने के भाव में भी गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जिसमें 440 रुपये की गिरावट आई है।

इसी प्रकार, 22 कैरेट सोने की कीमत में 400 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,36,750 रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह, 18 कैरेट सोने की कीमत में 330 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,11,890 रुपये पर आ गया है। चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की भारी गिरावट आई है और यह 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *