Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - दुनिया - New Zealand: न्यूजीलैंड में VISA नियमों में बदलाव, भारतीयों को न्यूजीलैंड जाना होगा मुश्किल, पढ़ें नए नियम

    New Zealand: न्यूजीलैंड में VISA नियमों में बदलाव, भारतीयों को न्यूजीलैंड जाना होगा मुश्किल, पढ़ें नए नियम

    Daily SamvadBy Daily Samvad5 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    New Zealand: न्यूजीलैंड में VISA नियमों में बदलाव, भारतीयों को न्यूजीलैंड जाना होगा मुश्किल, पढ़ें नए नियम
    new zealand visa reject
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। New Zealand Immigration Rules: न्यूजीलैंड (New Zealand) सरकार द्वारा इमिग्रेशन पॉलिसी में किए गए हालिया बदलावों का असर अब साफ तौर पर भारतीयों, खासकर पंजाब (Punjab) के युवाओं पर देखने को मिल रहा है। पिछले एक हफ्ते में ही पंजाब के दो लोगों को न्यूजीलैंड में एंट्री के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि रिपोर्ट्स में सामने आया है कि करीब 42 फीसदी स्टूडेंट वीजा आवेदन रद्द किए जा रहे हैं। इन सख्त नियमों ने विदेश में पढ़ाई और काम करने का सपना देखने वाले हजारों युवाओं के लिए चुनौतियां बढ़ा दी हैं।

    न्यूजीलैंड (New Zealand) सरकार के नए नियमों के तहत वीजा प्रक्रिया को पहले के मुकाबले अधिक सख्त और महंगा बना दिया गया है। स्टूडेंट वीजा फीस में बढ़ोतरी की गई है और अब आवेदकों को अपने बैंक खाते में कम से कम 11.20 लाख रुपए का फंड दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही पढ़ाई पूरी करने के बाद केवल एक बार ही पोस्ट-स्टडी वर्क परमिट लेने की अनुमति होगी, जिससे बार-बार वीजा लेने की संभावना खत्म हो गई है।

    वर्क वीजा के लिए निर्धारित वेतन

    इमिग्रेशन नियमों में सबसे बड़ा बदलाव वर्क वीजा के लिए निर्धारित वेतन में किया गया है। 9 मार्च 2026 से औसतन न्यूनतम वेतन को लगभग 1,960 रुपए प्रति घंटा तय किया गया है। इसका सीधा असर यह हुआ है कि कंपनियां अब कम स्किल वाले कर्मचारियों को नियुक्त करने में हिचकिचा रही हैं। खासकर क्लीनर, ड्राइवर या फैक्ट्री वर्कर जैसी नौकरियों के लिए इतनी सैलरी देना कंपनियों के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसे में न केवल नए आवेदकों के लिए अवसर कम हुए हैं, बल्कि पहले से काम कर रहे लोग भी अपने परिवार या रिश्तेदारों को बुलाने में असमर्थ हो रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    ओपन वर्क वीजा पर भी सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। पहले जहां वर्किंग हॉलिडे वीजा धारक अपनी मर्जी से अलग-अलग काम कर सकते थे या छोटा-मोटा बिजनेस शुरू कर लेते थे, अब उन्हें किसी एक कंपनी के साथ ही जुड़कर काम करना होगा। इससे उन लोगों को बड़ा झटका लगा है जो स्वतंत्र रूप से काम करने या खुद का छोटा कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे थे।

    अंग्रेजी भाषा की अनिवार्यता

    इसके अलावा, अब लो-स्किल जॉब्स के लिए भी अंग्रेजी भाषा की अनिवार्यता लागू कर दी गई है। नैनी, क्लीनर, पेट्रोल पंप वर्कर जैसी नौकरियों के लिए भी अब IELTS जैसे इंग्लिश टेस्ट पास करना जरूरी है। केवल बेसिक अंग्रेजी बोलने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही पुराने काम का प्रमाण यानी एक्सपीरियंस लेटर भी देना होगा।

    सरकार ने बॉर्डर पर सरप्राइज इंटरव्यू का नियम भी लागू किया है। अब वीजा मिलने के बावजूद देश में एंट्री की गारंटी नहीं है। एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारी किसी भी समय इंटरव्यू ले सकते हैं। यदि आवेदक अपनी नौकरी, सैलरी या पढ़ाई से जुड़े सवालों के सही जवाब अंग्रेजी में नहीं दे पाता, तो उसे तुरंत वापस भेजा जा सकता है। हाल ही में ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    भारतीयों के वर्क वीजा आवेदन खारिज

    रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 के दौरान वर्क वीजा रिजेक्शन रेट में भी भारी उछाल आया है। हर 10 में से 3 से 4 भारतीयों के वर्क वीजा आवेदन खारिज किए जा रहे हैं। यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि अब केवल मजबूत प्रोफाइल और सही दस्तावेज वाले आवेदकों को ही मंजूरी मिल रही है।

    स्टूडेंट वीजा रिजेक्शन के पीछे कई प्रमुख कारण सामने आए हैं। इनमें सबसे अहम है फंड्स की पारदर्शिता। इमिग्रेशन अधिकारी अब बैंक स्टेटमेंट्स और एजुकेशन लोन की गहन जांच कर रहे हैं। नकली या संदिग्ध फंड्स मिलने पर सीधे आवेदन रद्द कर दिया जाता है। इसके अलावा, यदि अधिकारियों को यह संदेह होता है कि आवेदक का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई नहीं, बल्कि नौकरी करना या स्थायी रूप से बसना है, तो भी वीजा खारिज किया जा सकता है।

    हजारों परिवारों पर असर

    कमजोर अकादमिक रिकॉर्ड भी एक बड़ी वजह बनकर सामने आया है। कम अंक, पढ़ाई में लंबा गैप या अंग्रेजी में कम स्कोर वाले छात्रों के आवेदन ज्यादा रिजेक्ट हो रहे हैं। वहीं, फर्जी दस्तावेज जैसे गलत एक्सपीरियंस लेटर या नकली शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी बड़ी संख्या में रिजेक्शन का कारण बन रहे हैं।

    हर साल पंजाब से करीब 10 हजार छात्र स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड जाते हैं, जबकि लगभग 35 हजार युवा वर्क परमिट के जरिए वहां पहुंचते हैं। ऐसे में नए नियमों का असर हजारों परिवारों पर पड़ना तय है। विशेषज्ञों का मानना है कि अब विदेश जाने की योजना बना रहे युवाओं को अपनी प्रोफाइल मजबूत करनी होगी, सही दस्तावेज तैयार रखने होंगे और नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा, तभी उन्हें सफलता मिल सकेगी।



















    No related posts.

    English Test IELTS Immigration Rules Indian Students New Zealand Post Study Work Visa Punjab Students Student Visa Study Abroad Visa Policy Change Visa Rejection Work Visa अंग्रेजी टेस्ट आईईएलटीएस इमिग्रेशन नियम न्यूजीलैंड पंजाब छात्र पोस्ट स्टडी वर्क वीजा भारतीय छात्र वर्क वीजा विदेश पढ़ाई वीजा नीति बदलाव वीजा रिजेक्शन स्टूडेंट वीजा
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCanada-Punjab News: कनाडा ने पंजाबी युवक को किया डिपोर्ट, जाने पूरा मामला
    Next Article Punjab Weather Update: पंजाब में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी, आंधी और गरज के साथ होगी बारिश
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.