Fireworks Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, 21 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा घायल

चीन (China) की एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है और 61 लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका इलाज जारी है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
China Fireworks Factory Blast
Highlights
  • लियूयांग की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट
  • 21 लोग मरे, 61 घायल, इलाज अस्पताल में जारी
  • 500 बचावकर्मी तैनात, खतरनाक क्षेत्रों से लोग सुरक्षित
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चीन। Fireworks Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है और 61 लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक चीन (China) की एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है और 61 लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका इलाज जारी है।

धुएं का गुबार उठता नजर आया

यह धमाका सोमवार को शाम करीब 4:43 बजे हुनान प्रांत के लियूयांग शहर में स्थित लियूयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी में हुआ। सामने आए वीडियो में लगातार धमाके होते दिखे, और पहाड़ों से घिरे एक ग्रामीण इलाके में बहुत बड़ा धुएं का गुबार आसमान में उठता नजर आया।

China Fireworks Factory Blast
China Fireworks Factory Blast

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। चिनपिंग ने लापता लोगों का पता लगाने और घायलों को तत्काल इलाज सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया है।

विस्फोट के कारणों की जांच

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो फुटेज में धमाके के तुरंत बाद घटनास्थल के ऊपर से सफ़ेद धुएं का घना गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल पर करीब 500 बचावकर्मी तैनात किए गए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं, पास में स्थित दो बारूद के गोदामों से उच्च जोखिम का हवाला देते हुए खतरनाक क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *